Dindori Garba Night 2025 : सेलिब्रिटी गरबा नाइट्स से सजेगा डिंडौरी, इशिता त्रिवेदी और ऋचा अर्चना करेंगी रोशन शाम…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच डिंडौरी में कल की रात गरबा की थाप पर थिरकने को तैयार है। नगर के उत्कृष्ट खेल मैदान में आज, 07 अक्टूबर की रात “सेलिब्रिटी गरबा नाइट्स” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इस वर्ष डिंडौरी वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है, जिसमें फिल्म और संगीत जगत के सितारे अपनी उपस्थिति से शहर की शाम को यादगार बनाएंगे।

आयोजन के संबंध में मेकला फिल्म्स के प्रोड्यूसर एवं गीतकार रविराज बिलैया ने बताया कि कार्यक्रम में मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा। “आश्रम-3”, “गुटरगूँ” और “करतम-भरतम” जैसी चर्चित वेब सीरीज़ और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री इशिता त्रिवेदी अपनी अदाओं से मंच पर समां बांधेंगी। वहीं सारेगामा फेम सिंगर ऋचा अर्चना अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगी। कार्यक्रम में अपनी खास शैली से शो को जीवंत बनाने के लिए मॉडल और एंकर हर्षिता भी मंच पर मौजूद रहेंगी। रोशनी, संगीत और सितारों की जगमगाहट के बीच गरबा की थाप पर डिंडौरी के कदम थिरकते नजर आएंगे।

कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह तेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारा, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एडिशनल एसपी अमित वर्मा, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन और एसडीएम भारती मेरावी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। हर साल की तरह इस बार भी “सेलिब्रिटी गरबा नाइट्स” डिंडौरी के सांस्कृतिक कैलेंडर की सबसे चमकदार रात साबित होने जा रही है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *