NRLM Review : लापरवाही पर कलेक्टर ने दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत करंजिया में कलेक्टर नेहा मारव्या की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों जैसे – मां की बगिया, नर्मदा परिक्रमा पथ, वृक्षारोपण, मानव दिवस कार्यक्षेत्र, पीएम आवास, कूप निर्माण, सीपरी ऐप, तालाब निर्माण एवं अमृत तालाब आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, सहायक यंत्री, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम बजाग, पटवारी और एनआरएलएम ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सचिव, पटवारी और रोजगार सहायक हर मंगलवार को नियमित जनसुनवाई करें और निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित एजेंसियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

एनआरएलएम विभाग की समीक्षा के दौरान, विकासखंड प्रभारी प्रबंधक मोती सोनवानी द्वारा यह जानकारी दी गई कि उन्हें आज तक चार्ज नहीं दिया गया है। इस पर कलेक्टर ने सहायक विकासखंड प्रबंधक शिवमंगल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) द्वारा विभागीय गतिविधियों की पूर्ण जानकारी न देने और कर्मचारियों से उचित समन्वय न होने पर भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *