Relief Story: Dead Status : तकनीकी त्रुटि से मृत घोषित हुए ग्रामीण को मिला नया जीवन – कलेक्टर के प्रयास से आधार कार्ड पुनः एक्टिवेट…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के ग्राम डांडबिछिया निवासी रामविशाल का आधार कार्ड लगभग दो वर्ष पूर्व तकनीकी त्रुटि के चलते मृत स्थिति दर्शाते हुए डिएक्टिवेट कर दिया गया था। जबकि वे जीवित थे। इस कारण उन्हें शासन की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि केवाईसी न होने से उनका नाम सूची से बाहर हो गया था।

मामला जैसे ही डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत भोपाल स्थित यूआईडीएआई (UIDAI) अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की पहल की। कलेक्टर के प्रयासों से यूआईडीएआई ने रामविशाल का आधार कार्ड पुनः सक्रिय किया और आज 2 सितंबर 2025 को उन्हें नया आधार उपलब्ध कराया गया।

आधार कार्ड पाकर रामविशाल का चेहरा खुशी से खिल उठा। अब उन्हें शासन की सभी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा। अंत में रामविशाल ने जिला प्रशासन और कलेक्टर नेहा मारव्या के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *