भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा अभियोजन विभाग में पदस्थ 9 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 20 फरवरी 2026 को मंत्रालय, वल्लभ-भवन, भोपाल से जारी किए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
— जारी आदेश के मुताबिक
दरअसल जारी आदेश के अनुसार संदीप कुमार पाण्डे, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी को अतिरिक्त डीपीओ जबलपुर से स्थानांतरित कर डीपीओ डिंडौरी पदस्थ किया गया है। यह तबादला प्रशासनिक आधार पर किया गया है। इसी तरह कैलाशचंद्र पटेल, अतिरिक्त डीपीओ दमोह को डीपीओ विशेष न्यायालय (एससी/एसटी), शहडोल और हरिशंकर यादव, अतिरिक्त डीपीओ नर्मदापुरम को डीपीओ विशेष न्यायालय (एससी/एसटी), हरदा पदस्थ किया गया है।
आदेश में उल्लेख है कि भवानी शंकर दांगी को खंडवा से नर्मदापुरम, सर्वेश कुमार सोलंकी को जबलपुर से उज्जैन, जितेन्द्र सिंह को मंडला से सतना (मैहर) एवं ऋषिकांत द्विवेदी को पन्ना से सतना स्थानांतरित किया गया है। ये स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त श्वेता ठाकुर, सहायक ग्रेड-तीन को विदिशा से गुना और के.के. गौतम, एडीपीओ को छतरपुर से सागर पदस्थ किया गया है। के.के. गौतम का स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से किया गया है। उक्त आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं लोक अभियोजन संचालनालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है। देखें पूरी सूची…

