Dindori Breking News : दरवाजा नहीं खुला तो बुलानी पड़ी पुलिस… अंदर का दृश्य देख सन्न रह गए लोग….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

शासकीय आईटीआई भवन में शिक्षक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अमरपुर चौकी मुख्यालय स्थित शासकीय आईटीआई परिसर से सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बता दें कि आईटीआई भवन के एक कमरे में शिक्षक का शव फांसी पर लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनिल आदिवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शिवपुरी जिले के निवासी थे। वे शासकीय आईटीआई अमरपुर में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और आईटीआई परिसर में ही बने कमरे में अकेले निवास कर रहे थे। बताया गया है कि वे अविवाहित थे।

 

सोमवार सुबह जब आईटीआई स्टाफ ने देखा कि शिक्षक न तो कमरे का दरवाजा खोल रहे हैं और न ही फोन कॉल का कोई जवाब दे रहे हैं, तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अमरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो शिक्षक का शव पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिनके मौके पर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल शिक्षक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *