MP Teachers News : शिक्षकों के लिए खुशखबरी ! बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, नया आदेश जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

45 डिग्री से अधिक तापमान और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

भोपाल। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा आदेश जारी कर सभी संभागीय एवं जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान समय में मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं शिक्षकों द्वारा जनगणना एवं बोर्ड परीक्षा संबंधी कार्य भी संपादित किए जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में यह निर्णय लिया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में जारी अवकाश संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 1 मई 2026 से 7 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन केवल शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में किया गया है।

 

संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, राज्य शिक्षा केंद्र, माध्यमिक शिक्षा मंडल सहित प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *