Dindori Education News : करंजिया को मिले नए प्रभारी बीईओ, अजय राय को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार करंजिया विकासखंड के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चिंताराम कुशराम के 31 मई 2026 को सेवा निवृत्त होने के उपरांत उनके स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया के प्रभारी प्राचार्य एवं बीआरसी अजय राय को विकासखंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर डिंडौरी के आदेश के बाद उन्होंने नवीन दायित्व संभाल लिया है।

 

अजय राय शिक्षा विभाग में अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता एवं व्यवहारिक नेतृत्व के लिए लंबे समय से पहचान रखते हैं। उन्होंने शिक्षाकर्मी काल से लेकर वर्तमान तक करंजिया में बीआरसी के रूप में सेवाएं दी हैं और वे मध्यप्रदेश में सबसे लंबे समय तक बीआरसी पद का दायित्व निभाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में करंजिया विकासखंड में शिक्षा संबंधी अनेक गतिविधियों का सफल संचालन हुआ है।

अजय राय को प्रभारी बीईओ का अतिरिक्त दायित्व मिलने पर शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग सहित जिले भर के हजारों शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय राय अपने अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक कार्यशैली के बल पर विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अजय राय के नेतृत्व से शिक्षा विभाग को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *