MP Politics Update : भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी नियुक्तियां ! कौन बना उपाध्यक्ष-महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी (मध्यप्रदेश) के महिला मोर्चा में व्यापक संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाडे ने यह नियुक्तियां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी की हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, नीति एवं शोध तथा प्रशिक्षण जैसे विभिन्न पदों पर कई महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

उपाध्यक्ष पद पर नीलिमा शिंदे, आशा गुप्ता, माया पटेल, शालिनी सरावगी, अंजना पटेल, विभा श्रीवास्तव और डॉ. याकृति जाड़िया को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर ज्योति सिंह राजपूत, डॉ. सपना वर्मा और मोना सुस्तानी को जिम्मेदारी दी गई है।

 

मंत्री पद पर शशि पटेल, खुशबू गुप्ता, रीना दंडोतिया, ममता मालवीय, डॉ. अंजली रायजादा, चारुलता यादव, सीमा जायसवाल और प्रमिला यादव को शामिल किया गया है।

 

कोषाध्यक्ष के रूप में सीए निधि बंग को नियुक्त किया गया है, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में अर्चना अग्रवाल और पूर्णिमा तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और शोध जैसे विभागों में भी नई टीम बनाई गई है।

 

इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।  कुल मिलाकर यह नियुक्तियां आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दिशा में भाजपा का महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। देखें पूरी लिस्ट..

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *