MP POLITICS UPDATE : योजना विभाग में बड़ा उलटफेर! अचानक आदेश से बदली पूरी तस्वीर..नई टीम की एंट्री,जानिए पूरी खबर…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए विनियोजन विकास प्राधिकरण नियम, 2008 के तहत अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की है। यह आदेश 28 अप्रैल 2026 को मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक 

दरअसल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचलाल प्रजापति को अध्यक्ष, डॉ. अजय सिंह को उपाध्यक्ष एवं संजय तीर्थानी को उपाध्यक्ष पद पर नामांकित किया गया है। यह नियुक्तियां राज्य शासन की अधिसूचना दिनांक 27 सितंबर 2008 के नियम-4(2)(क) एवं (ख) के तहत की गई हैं।

 

आदेश में उल्लेख है कि उक्त सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है तथा अपर सचिव संगमित्रा बौद्धा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित किया गया है। वहीं इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, सामान्य प्रशासन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। देखें आदेश…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *