भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी सूची के अनुसार वर्ष 2010 बैच के अधिकारी राकेश सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, 2री वाहिनी, विसबल ग्वालियर से स्थानांतरित कर उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
वहीं वर्ष 2015 बैच के अधिकारी आयुष वायरे, जो वर्तमान में सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर बनाया गया है।
इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की अधिकारी श्रीमती विविता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर से स्थानांतरित होकर सेनानी 2री वाहिनी विसबल ग्वालियर पदस्थ की गई हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश पर मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग की सचिव शीला गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।

