Politics News : डिंडौरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अजय सिंह के आगमन से गरमाई सियासत…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

डिंडौरी। जिले अमरपुर विकासखंड में कांग्रेस नेता अजय सिंह के आगमन ने क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा उनके स्वागत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान पूरा अमरपुर कांग्रेसमय नजर आया।

 

बता दें कि आयोजित अति आवश्यक बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस समर्थित नारों के बीच “राहुल भैया” का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने इसे लंबे समय बाद का बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बना दिया।

 

 

बैठक का नेतृत्व डिण्डौरी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम ने किया। इस दौरान अजय सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। अमरपुर में लंबे समय बाद कांग्रेस का ऐसा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमकार सिंह मरकाम, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन पाठक, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष फूल सिंह मरकाम, हेमंत हरदहा, केवल कृष्ण नेटी, लियाकत अली, चमरू सिंह चिड़चड़िया, राजेश पटले, राम सिंह मरावी, शंकर सिंह कुशराम, गणेश पुशाम, देव सिंह भारती, शकील अहमद, हाजी शाहिद तुर्क, संदीप शाह, मनीष गायकवाड़, मनोज ताराम, तोक सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *