डिंडौरी। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में थाना डिण्डौरी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शेख शिराज को स्थाई वारंट तामीली कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर भदोरिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना की। यह सम्मान जिला स्तर पर बेहतर कानून व्यवस्था एवं जिम्मेदार पुलिसिंग के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।
