— 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, रेल इंदौर और शहडोल-शाजापुर एसपी भी बदले गए
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य में पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पुलिस मुख्यालयों, जोन और जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार हरिनारायणाचारी मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (एसएएफ) से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। ललितचेन मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) से पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (ग्रामीण) जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन तथा मिथिलेश शुक्ला को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन बनाया गया है। सिमाला प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन रेंज पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत यशपाल सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक शाजापुर से पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर नियुक्त किया गया है। वहीं रामजी श्रीवास्तव को शहडोल पुलिस अधीक्षक से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल भेजा गया है। संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक शहडोल तथा प्रियंका शुक्ला को पुलिस अधीक्षक शाजापुर बनाया गया है। गृह विभाग ने आदेश में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया है तथा नई पदस्थापनाओं के अनुसार कार्यभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। देखें पूरी लिस्ट….

