— पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पीएचक्यू भोपाल ने जारी किए आदेश, डिंडौरी सहित सात जिलों में नई पदस्थापनाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादलों की नई सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार सात अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को स्थानांतरण नीति-2026 के तहत निर्धारित समय-सीमा में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया को जिला सिंगरौली से जिला डिंडौरी, देवराज सिंह रावत को राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल से जिला मंदसौर, टीना शुक्ला को पीटीसी इंदौर से जिला देवास, सतीश कुमार मिश्रा को जिला सतना से जिला मऊगंज, साधना केवट को पीटीएस रीवा से जिला मैहर तथा संदीप कुमार चतुर्वेदी को जिला सतना से जिला मऊगंज स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा को जिला उमरिया से जिला सिंगरौली पदस्थ किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को शासन की स्थानांतरण नीति-2026 के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित अवधि में नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि कोई अधिकारी निलंबन की स्थिति में है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के भीतर कार्य आवंटन संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।
डिंडोरी जिले के लिए जारी इस सूची में कार्यवाहक निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया की पदस्थापना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके डिंडौरी पहुंचने से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





