भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 11 अधिकारियों को अस्थाई रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया है। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
— जारी आदेश के मुताबिक
गृह विभाग जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें विभिन्न जिलों, पुलिस मुख्यालय, वाहिनियों और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के मुताबिक सुरेश मर्सकोले को उप पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल, प्रवीण अष्ठाना को एसडीओपी खुरई से उप सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर और उमेश कुमार तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
इसी तरह भगत सिंह गोथरिया को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जबलपुर से पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज जबलपुर, प्रभा किरण किरो को डीएसपी ईओडब्ल्यू रीवा से उप सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल जबलपुर तथा विक्रम सिंह कनपुरिया को डीएसपी यातायात उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर्म्स, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
संजय खरे को डीएसपी यातायात सतना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर, जबकि मनोज खत्री को डीएसपी यातायात उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उज्जैन बनाया गया है।
इसके अलावा शाहिद अहमद को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति सीएपीटी भोपाल से उप सेनानी सुरक्षा वाहिनी, विशेष शाखा भोपाल, प्रवीण सिंह परिहार को डीएसपी लोकायुक्त संगठन भोपाल से उप सेनानी 26वीं वाहिनी विसबल गुना तथा अजय पंडित को सहायक सेनानी, माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा इंदौर से उप सेनानी बैंड, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल पदस्थ किया गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग की ओर से अवर सचिव अन्नू भलावी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

