MP News Update : संबल योजना से 7,953 हितग्राहियों को 175 करोड़, सीएम ने किया ट्रांसफर….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वल्लभ भवन मंत्रालय में संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 7,953 प्रकरणों में 175 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित रहे।

संबल योजना के तहत अब तक प्रदेश में 7 लाख 60 हजार 866 प्रकरणों में 7,046 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। यह योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए जीवन संबल का आधार बनी है। अब तक एक करोड़ 77 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन इस योजना में किया जा चुका है, पंजीयन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। भारत सरकार के नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना में सम्मिलित किया गया है और इनका पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।

योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता में 16 हजार रुपये और श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु पूर्ण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *