BJP Dindori : डिंडौरी भाजपा सेवा पखवाड़ा 2025 : रक्तदान, स्वच्छता और समाज सेवा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, प्रदेश महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा सह-संयोजक पंकज सिंह तेकाम और प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। कार्यकर्ताओं को नए युवाओं को जोड़ना और उन्हें स्वदेशी तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से अवगत कराना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र “सेवा परमो धर्म” कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और दिव्यांगजन व मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने युवाओं से रक्तदान करने का निवेदन किया और कहा कि रक्तदान करने वालों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा प्रभारी जय सिंह मरावी ने किया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को 11 व 12 सितंबर को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया। आभार प्रदर्शन प्रीतम सिंह मरावी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *