Mp News : UDISE+ पोर्टल पर स्कूल–टीचर–चाइल्ड प्रोफाइल का सत्यापन अनिवार्य : कलेक्टरों को लोक शिक्षण संचालनालय ने दिए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने सत्र 2025–26 के लिए UDISE+ पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल और चाइल्ड प्रोफाइल डेटा की एंट्री एवं सत्यापन को लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टरों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी आदेश (दिनांक 18 नवंबर 2025) में कहा गया है कि सभी जिलों में डेटा एंट्री का कार्य निर्धारित तिथि 20 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

संचालनालय के अनुसार स्कूल प्रोफाइल में अधोसंरचना जैसे ICT लैब, साइंस लैब, भवन, कक्ष, बालक-बालिका शौचालय आदि की जानकारी, टीचर प्रोफाइल में शिक्षकों की उपलब्धता तथा चाइल्ड प्रोफाइल में विद्यार्थियों की संख्या व मैपिंग संबंधी विवरण दर्ज किया जाना है।

आदेश में कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) फील्ड टीम गठित कर सभी प्रविष्टियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं, ताकि UDISE+ पर दर्ज होने वाला डेटा शुद्ध और वास्तविक हो। क्योंकि आगे चलकर शिक्षा से संबंधित योजनाओं, संसाधनों और भवन निर्माण प्रस्तावों का आधार यही डेटा बनता है। संचालनालय ने सभी जिलों से अपेक्षा की है कि UDISE+ डेटा एंट्री का कार्य “अत्यधिक सावधानी और गंभीरता” के साथ किया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *