MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं पर अमल : 6.69 लाख किसानों के खाते में 337 करोड़ रुपये का बोनस….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हाल ही में की गई घोषणाओं को लागू करते हुए प्रदेश में धान उत्पादक किसानों और युवाओं को बड़े पैमाने पर लाभ प्रदान किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों के खाते में 6.69 लाख लाभार्थियों के लिए कुल 337 करोड़ रुपये की बोनस राशि का अंतरण किया गया। किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये बोनस के रूप में भुगतान किया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 244 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की भी घोषणा की। प्रदेश में 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवा वर्ग सशक्त बनेगा। इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *