Mp News : ई-अटेंडेंस पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य — पालन नहीं करने पर रुकेगा वेतन…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग मण्डला ने सभी शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब eHRMS पोर्टल के e-Attendance मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मण्डला द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग द्वारा फेस रिकग्निशन आधारित Attendance Management System विकसित कर लाइव किया जा चुका है, जिसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जानी है।

आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्देशों के बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा अब तक e-Attendance मॉड्यूल का उपयोग नहीं किया जा रहा है। अतः 1 नवम्बर 2025 से सभी शिक्षकों की उपस्थिति eHRMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए, अन्यथा संबंधित संस्था का नवम्बर माह का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। सहायक आयुक्त ने कहा कि कलेक्टर मण्डला के आदेशानुसार सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य तथा आहरण संवितरण अधिकारी अपने स्तर पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *