भोपाल| मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने गुरुवार को बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 2016 से 2021 बैच तक के कुल नौ आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, भोपाल में पुलिस उपायुक्त (जोन-4) के पद पर कार्यरत 2016 बैच के आईपीएस जितेन्द्र सिंह पंवार को अब यातायात डीसीपी बनाया गया है। वहीं, नरसिंहपुर एसपी 2018 बैच की श्रीमती मृगाखी डेका को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद (2018) को सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर भेजा गया है।
इंदौर जोन-4 डीसीपी ऋषिकेश मीना (2019) को नरसिंहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इंदौर जोन-1 डीसीपी विनोद कुमार मीना (2019) को मंदसौर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, उज्जैन एएसपी मयूर खण्डेलवाल (2020) को भोपाल जोन-4 का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
जबलपुर एएसपी आनंद कलादगी (2020) अब इंदौर जोन-4 के पुलिस उपायुक्त होंगे।
ग्वालियर एएसपी कृष्ण लालचंदानी (2020) को इंदौर जोन-1 डीसीपी पदस्थ किया गया है।
वहीं सिंगरौली एएसपी अभिषेक रंजन (2021) को उज्जैन एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
विभाग द्वारा जारी आदेश —





