भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए 29 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश के मुताबिक चंचल शेखर, भापुसे (1995), जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रभार उन्हें सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से सौंपे जाने के बाद दिया गया है।
इसी तरह अंशुमान यादव, भापुसे (1998), वर्तमान में संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस लेते हुए दिया गया है।
— दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार
आदेश में अनिल कुमार, भापुसे (1993), विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय भोपाल को उनके वर्तमान कार्य के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं डी. श्रीनिवास वर्मा, भापुसे (1997), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल को उनके वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

