भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए चार प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 19 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए पद पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक भारती जाटव ओगरे (2012 बैच), अपर सचिव, खनिज साधन विभाग को अपर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नई पदस्थापना पूर्व में जारी विभागीय आदेश में किए गए संशोधन के तहत की गई है।
इसी तरह मनीषा सैंतिया (2013 बैच), अपर सचिव, गृह विभाग को अपर सचिव, पर्यटन विभाग पदस्थ किया गया है।
शुभिस्मिता सक्सेना (2016 बैच), उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को उप सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं विवेक कुमार (2017 बैच), जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, उन्हें उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार सभी अधिकारी आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्य करेंगे। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के आदेशानुसार जारी किया गया है।




