डिंडौरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 20 अगस्त 2026, गुरुवार को जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर (शिक्षा) जिला डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए 20 अगस्त को अवकाश रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। इस दौरान सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
