— 30 या 31 मार्च—स्थानीय परिस्थिति के अनुसार होगा निर्णय, शासन ने जारी की अधिसूचना
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने महावीर जयंती के अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश के अनुसार, पहले 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।
हालांकि, सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापन पर विचार करने के बाद राज्य शासन ने अब इस अवकाश में लचीलापन देने का फैसला लिया है। नए निर्देशों के अनुसार, जिला कलेक्टरों को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को भी अवकाश घोषित कर सकते हैं।
शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी जिले में महावीर जयंती 31 मार्च को ही मनाई जा रही है, तो अलग से कोई आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी और पूर्व निर्धारित अवकाश यथावत रहेगा। यह आदेश वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय से जारी किया गया है, जिस पर अवर सचिव सचिन्द्र राव के हस्ताक्षर हैं। वहीं इस निर्णय से जिलों को स्थानीय धार्मिक परंपराओं के अनुसार अवकाश तय करने की सुविधा मिलेगी, जिससे आमजन और प्रशासन दोनों को सहूलियत होगी। देखें आदेश…

