Dindori News : 7 दिन में जमा करें बैंक पासबुक और आधार ! तभी मिलेगा मुआवजा SDM का सख्त निर्देश, पटवारियों को दी जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग द्वारा जारी आदेश में बिठलदेह मध्यम परियोजना के अंतर्गत भूमि अर्जन से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के सभी पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ग्रामों के कृषकों से आवश्यक दस्तावेज तत्काल जुटाएं।

— जारी पत्र के मुताबिक 

जारी पत्र के अनुसार जाडासुरंग, बहारपुर, मनकी, जुगदेई, झनकी, सढवाछापर, चुहचुही, बिठलदेह एवं कंरौदी सहित अन्य राजस्व क्षेत्रों के किसानों की सूची एवं मुआवजा निर्धारण पत्रक पहले ही भेजा जा चुका है। अब इन किसानों से बैंक पासबुक की छायाप्रति और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेज 7 दिवस के भीतर एकत्र कर संबंधित कार्यालय में जमा किए जाएं, ताकि मुआवजा राशि के भुगतान की फाइल अपर कलेक्टर (भू-अर्जन शाखा) डिंडोरी को समय पर भेजी जा सके।

 

अधिकारियों ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को जल्द से जल्द उनका भुगतान मिल सके। इस आदेश से साफ है कि प्रशासन अब भूमि अर्जन के लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के मूड में है और किसानों को जल्द राहत देने की दिशा में काम कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *