MP Education Breaking : मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग का बड़ा तबादला, 13 प्राचार्यों के ट्रांसफर आदेश जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रशासनिक आधार पर जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्राचार्यों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश अनुसार कुल 13 प्राचार्यों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार कुछ प्राचार्यों को लोक शिक्षण संचालनालय एवं राज्य शिक्षा केंद्र से विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में पदस्थ किया गया है, जबकि कई प्राचार्यों का एक जिले से दूसरे जिले में प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। एक आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में प्रभारी सहायक संचालक के रूप में कार्यरत तीन अधिकारियों को भी पुनः विद्यालयों में प्राचार्य पद पर पदस्थ किया गया है।

 

स्थानांतरण सूची में भोपाल, इंदौर, सीहोर, छिंदवाड़ा, रायसेन, मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और भिंड सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होंगे, जबकि एक अधिकारी का स्थानांतरण 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायतों एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *