Mp Crime News : पुलिस की बड़ी सफलता — ₹1.25 करोड़ की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार और पूरी रकम बरामद…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। देवास पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ₹1.25 करोड़ की सनसनीखेज चोरी की गुत्थी सुलझा ली। घटना में छतरपुर निवासी एक सराफा कारोबारी के मुनीम के साथ अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपुरी (जिला धार) से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई संपूर्ण राशि ₹1.25 करोड़ नगद बरामद की गई है।

देवास पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान में देवास और धार पुलिस की संयुक्त टीम ने महज एक दिन में बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है और वारदात में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

देवास पुलिस की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने टीम को बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता, समर्पण और पेशेवर दक्षता का उदाहरण है। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था की मजबूती और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *