Mp Breaking News: जिन्हें रोकना था नकल, वही कर रही थी नकल! परीक्षार्थियों को मदद करते पकड़ी गई शिक्षिका सस्पेंड…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

बड़कुही परीक्षा केंद्र पर शिक्षक घोटाला: अंग्रेजी पेपर के जवाब मिले प्रिंटेड, तुरंत निलंबन

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में एक गंभीर अनुशासनहीनता सामने आई है। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 17 फरवरी 2026 को परीक्षा केन्द्र 761089, शासकीय उ.मा.वि., बड़कुही, विकासखण्ड परासिया में अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के दौरान निरीक्षण के दौरान श्रीमती कृष्णा शर्मा, माध्यमिक शिक्षक (उच्च पद प्रभार), के पास प्रिंटेड नकल सामग्री पाई गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त प्रिंटेड सामग्री कक्षा 10वीं अंग्रेजी के प्रश्न क्रमांक-11 के उत्तरों से संबंधित थी। यह संदेह किया जा रहा है कि श्रीमती शर्मा ने परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करने में सहयोग किया।

विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट

इस गंभीर मामले पर कलेक्टर, जिला छिंदवाड़ा ने तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए श्रीमती कृष्णा शर्मा को शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया। उन्हें मुख्यालय कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परासिया, जिला छिंदवाड़ा में नियत किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के सुचारू संचालन और अनुशासन बनाए रखने हेतु ऐसे आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना की सूचना कलेक्टर महोदय, जिला छिंदवाड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी को प्रेषित की गई है और इसे स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करने का आदेश दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *