Dindori Politics News : कमल प्रताप सिंह के प्रथम प्रवास पर भाजपा संगठन में दिखी नई सक्रियता…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह का प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय डिंडौरी में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह ने जिले के वरिष्ठ, ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में आए हैं और माह में तीन-चार बार प्रवास करेंगे। कमजोर बूथों एवं शक्ति केंद्रों को सशक्त करना प्राथमिकता रहेगी। बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा में मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने बूथ स्तर समितियों के शीघ्र सत्यापन पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए जिला स्तर पर संपूर्ण वृत्त एवं आजीवन सहयोग निधि शीघ्र संग्रह करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और उन्हें जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किया। पंजीयन कार्य में श्रीमती दीपका भारद्वाज एवं रजनी मंदे का सहयोग रहा। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *