Mp  Breaking News: : वायरल ऑडियो प्रकरण में कलेक्टर की कार्रवाई ! उपयंत्री प्रवीण पांडे की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के मऊगंज में वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायालयों के विरुद्ध की गई कथित अशोभनीय टिप्पणियों वाले वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद कलेक्टर मऊगंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद शिक्षा केन्द्र नईगढ़ी में पदस्थ संविदा उपयंत्री प्रवीण कुमार पांडे की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2008 में संविदा उपयंत्री के रूप में नियुक्त पांडे का समाचार पत्र में 25 नवंबर को प्रकाशित खबर और उसके साथ वायरल ऑडियो में वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रामक व आधारहीन बातें करने तथा न्यायालयों की कार्यप्रणाली पर अनुचित टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। यह आचरण सेवा शर्तों एवं आचरण नियमों के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में पाया गया।

इस संबंध में 25 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, किंतु 27 नवंबर को प्रस्तुत उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने मध्यप्रदेश शासन के संविदा सेवा प्रावधानों एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत उनकी सेवाएँ समाप्त करने का आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी प्रेषित की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *