डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर की छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं (कृषि संकाय) की छात्र अशोक कुमार ठाकुर ने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।
छात्रा अशोक कुमार ठाकुर, पिता राधेश्याम ठाकुर एवं माता उमा बाई ठाकुर, ग्राम जाताडोंगरी की निवासी हैं। इनके पिता का व्यवसाय कृषि है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्रा ने निरंतर मेहनत और लगन से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
बता दें कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्र ने कृषि विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र में इस सफलता की चर्चा का विषय बना हुआ है।
