— नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं के नतीजों में गाड़ा सफलता का परचम
डिंडौरी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कक्षा 10वीं में ऊर्जा अग्रवाल ने 500 में से 484 अंक (96.8%) प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं प्रिया साहू और दिशा गुप्ता ने 467-467 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्री साहू (462), श्रेयांश साहू (456) एवं प्रतिभा झरिया (449) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की टॉप सूची में स्थान बनाया।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं में आरज़ू गोस्वामी ने 407 अंक (81.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनुराग झरिया (389), अन्वेषा झरिया (388), प्रियंका मार्को (361) एवं अक्षिता झरिया (354) ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
