MPPSC Prelims 2026 : 26 अप्रैल को राज्य सेवा-वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 9 केंद्रों पर 3866 अभ्यर्थी होंगे शामिल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। बालाघाट जिले में यह परीक्षा 9 केंद्रों पर दो सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 3866 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

मिली जानकारी के अनुसार जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवेली (250), सरस्वती शिशु मंदिर (300), वीरांगना रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (500), शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय (500), शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (600), शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (400), शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (504), अपूर्व कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (400) तथा शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (412) शामिल हैं।

 

परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर 15 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर राहुल नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय, एसडीएम गोपाल सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में बताया गया कि परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलमुक्त बनाने के लिए आयोग द्वारा नई तकनीकी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक फिक्सिंग एवं वीओआईपी सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करें।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *