MP Board Laptop Yojana 2026 : 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपए, बैंक खाते अपडेट कराने के निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2025-26 की हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु राशि वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों की जानकारी शिक्षा पोर्टल 3.0 पर अपडेट कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

जारी पत्र के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25 हजार रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के बैंक खाते राष्ट्रीयकृत बैंक में होना अनिवार्य है तथा खातों का ई-केवाईसी पूर्ण होना चाहिए। साथ ही खाते में न्यूनतम राशि एवं IFSC कोड सहित सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

पत्र में यह भी कहा गया है कि बंद अथवा अमान्य बैंक खातों की प्रविष्टि न की जाए और विद्यार्थियों के बैंक खाते की फोटो प्रति रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाए। यदि गलत खाते में राशि ट्रांसफर होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों को 15 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूर्ण कर रिपोर्ट पीडीएफ के माध्यम से ई-मेल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश अपर परियोजना संचालक, समग्र शिक्षा अभियान मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया है।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *