Boat Safety Rules : बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को नौकायन कराना पड़ा भारी, नाविक पर प्रकरण दर्ज…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के जबलपुर लम्हेटाघाट में निर्धारित समय के बाद एवं पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए नौकायन कराने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के निर्देश पर नाविक जगन यादव के विरुद्ध थाना भेड़ाघाट में धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार एसडीएम अनुराग सिंह ने गत दिवस लम्हेटाघाट में नौका संचालन का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोपहर 1 बजे के निर्धारित समय के बाद भी नाविक जगन यादव द्वारा नाव संचालन किया जा रहा था। वहीं नाव में सवार 4 से 5 पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के पाए गए।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भेड़ाघाट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में थाना भेड़ाघाट में नाविक के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा तहसील गोरखपुर द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया।

 

इसके अलावा लम्हेटाघाट नावघाट प्रभारी आकाश ठाकुर पर लापरवाही बरतने के आरोप में सात दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन ने सभी घाट प्रभारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाए जाने पर नाव जब्त करने सहित संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *