भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। इस सूची में पंकज तेकाम को एसटी मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पूर्व सांसद और विधायक हेमंत खंडेलवाल (विधानसभा क्षेत्र 131, बैतूल) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ भी शामिल हैं— किसान मोर्चा अध्यक्ष: जयपाल सिंह चावड़ा ,एससी मोर्चा अध्यक्ष: भगवान सिंह परमार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष: पवन पाटीदार।

पंकज तेकाम को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद एसटी वर्ग से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य राज्य संगठन को मजबूत करना और विभिन्न मोर्चों के माध्यम से जनसंपर्क व कार्यकुशलता बढ़ाना है।





