Mp Health News : मध्यप्रदेश जिला अस्पताल अपग्रेड – 800 बिस्तर, 810 नए स्टाफ…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक में डिंडौरी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रदेश के पांच जिलों — टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडौरी — के जिला चिकित्सालयों में 800 बिस्तरों के उन्नयन को मंजूरी दी गई है। साथ ही इन अस्पतालों के संचालन एवं सेवाओं के विस्तार के लिए 810 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जानकारी दी कि मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अब इन अस्पतालों में बेड की संख्या 1000 से बढ़ाकर 1800 की जा रही है। इससे डिंडौरी सहित समूचे अंचल के मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से डिंडौरी जिला चिकित्सालय को आधुनिक उपकरण, अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ मिल सकेगा। साथ ही मरीजों के लिए भर्ती, जांच और उपचार सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।

सरकार के इस फैसले से डिंडौरी जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से जिला अस्पताल के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *