MP Administrative Shakeup : मध्यप्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल : मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियों के साथ अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार

सुदाम पंढरीनाथ खाड़े (2006 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग एवं आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) से गृह विभाग का सचिव पदस्थ किया गया।

दीपक सिंह (2007 बैच) को इंदौर संभाग के आयुक्त एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त, इंदौर संभाग बनाया गया।

अभिषेक सिंह (2009 बैच) को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में सह-सचिव से वि.क.अ.-सह-सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग पदस्थ किया गया।

आशीष सिंह (2010 बैच) को कलेक्टर, जिला इंदौर तथा मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला, उज्जैन (अतिरिक्त प्रभार) से कलेक्टर, जिला जबलपुर बनाया गया।

शिवम वर्मा (2013 बैच) को नगर पालिक निगम, इंदौर एवं मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी में अतिरिक्त प्रभार से वि.क.अ.-सह-आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया।

इसके अलावा, राघवेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार यादव, गुंचा सनोबर, आशीष तिवारी, जयति सिंह, प्रीति यादव, परिक्षित संजयराव झाड़े और रामप्रकाश अहिरवार को भी नए पदों पर अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *