MP पुलिस में बड़ा फेरबदल! 154 निरीक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की लंबी सूची….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद 154 निरीक्षकों के अस्थायी रूप से स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित निरीक्षकों को आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने अंकित नवीन पदस्थापना वाली इकाई में स्थानांतरित किया गया है।

 

जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ निरीक्षकों को सीआईडी मुख्यालय भोपाल, एससीआरबी मुख्यालय भोपाल, एजेके मुख्यालय भोपाल, पीटीएस सागर, पीटीएस उमरिया, पीटीएस पचमढ़ी, पीटीसी इंदौर, पीटीएस तिघरा तथा जीआरपी जबलपुर सहित अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

 

सूची के अनुसार छिंदवाड़ा में पदस्थ बलवंत सिंह टेकाम, खरगोन की शकुंतला दुर्वे, मुरैना के जितेंद्र शर्मा, ग्वालियर के विनोद यादव, शाजापुर के रवि भंडारी, छतरपुर के सतेंद्र यादव, शिवपुरी के सुनील सिंह राजपूत और इंदौर के शिवम ठक्कर सहित कई निरीक्षकों को सीआईडी मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

 

वहीं सूची में जबलपुर से दिनेश गौतम का स्थानांतरण जीआरपी जबलपुर, विदिशा से गोसिया सुल्तान सिद्दीकी का एससीआरबी मुख्यालय भोपाल, मुरैना से पीयूष राठौर का एजेके मुख्यालय भोपाल तथा सागर से मोनिका चौहान का पीटीएस सागर में पदस्थापन किया गया है।

 

आदेश की सूची के अंतिम हिस्से में खरगोन की कविता आर्या, सीआईडी मुख्यालय के भोजराज सिंह कुरकुड़े, झाबुआ की पल्लवी भंवर, खरगोन की रीना एक्का, मंडला की भाविका मरस्कोले, इंदौर के कमल कुमार माहेश्वरी, बालाघाट की किरणवती बरकड़े और बैतूल के अमित पवार समेत अन्य निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को एजेके मुख्यालय भोपाल, एससीआरबी मुख्यालय भोपाल, पीटीएस उमरिया और पीटीएस पचमढ़ी सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

 

आदेश में मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2026 के बिंदु क्रमांक 43 का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार अधिकारियों को समयावधि में कार्यमुक्त किया जाना है। यदि कोई अधिकारी निलंबन में है तो उसे कार्यमुक्त किए बिना संबंधित कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *