भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला एवं स्व-सहायता समूह प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संयोजक ममता भदौरिया द्वारा 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में कुल 20 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
— जारी पत्र के अनुसार
जारी सूची के अनुसार डॉ. ज्योति खत्रिका, श्रीमती सरस्वती बघेलिया, श्रीमती उषा सोनी, श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती सीमा सिंह जुगनी, श्रीमती जया शर्मा, श्रीमती नीतू दुबे, श्रीमती मालती गौर, श्रीमती मयूरी चौहान, श्रीमती उर्मिला कटारे और श्रीमती रूपका रामावत को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। इन पदाधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न संभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
वहीं श्रीमती उर्मिला त्यागी, श्रीमती शकुंतला परिहार, श्रीमती चन्द्रकला सिंह चौहान, श्रीमती हेमलता बुधौलिया, श्रीमती नीलम रघुवंशी, श्रीमती नन्दा दुबे और सुश्री अभिलाषा चौधरी को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती भारती माहेश्वरी को कार्यालय मंत्री तथा सुश्री रानी बघेल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संयोजक ममता भदौरिया के हस्ताक्षर से जारी संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा महिला एवं स्व-सहायता समूह प्रकोष्ठ के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में इन पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जारी पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, सांसद-विधायकों तथा जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों को भी भेजी गई है।

