मध्यप्रदेश के मंडला जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुईं।
भोजन प्रारंभ करने से पूर्व मंत्री उइके ने माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
विशेष भोज कार्यक्रम में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री उइके एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर आत्मीय वातावरण में भोजन किया। इस दौरान मंत्री उइके ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।



