अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित इन नियुक्तियों की घोषणा एआईसीसी महासचिव व सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने की। जारी सूची में डिंडौरी जिले से ओमकार सिंह मरकाम को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके चयन को लेकर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस प्रक्रिया से पहले एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जिले का दौरा किया, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श कर नए अध्यक्षों के नाम पर सहमति बनी।
— संगठन सृजन अभियान की उपलब्धि
कांग्रेस का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिला स्तर पर पार्टी की पकड़ और प्रभाव और मजबूत होगा। डिंडौरी समेत पूरे प्रदेश में नई टीम के साथ कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को और धार देना चाहती है।
— नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सूची



