Lokayukta Action : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए समिति प्रबंधक…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी समिति मोहगांव के प्रबंधक सोहेल खान को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बिंझिया चौराहा मंडला पर की गई।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार मसराम ने 25 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन समिति प्रबंधक सोहेल खान ने लोन के कागजात पूरे करने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

लोकायुक्त टीम ने पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर बिंझिया चौराहा पर कार्रवाई की। टीम ने सोहेल खान को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में सहायक समिति प्रबंधक पवन सोनी का भी नाम सामने आया है, जो आरोपी के साथ संलिप्त पाया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12, 13(1)(B), 13(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लोकायुक्त जबलपुर की निरीक्षक उमा कुशवाहा और निरीक्षक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *