Human Rights Council : मानवाधिकार परिषद ने राजेन्द्र कुमार को बनाया डिंडौरी जिला अध्यक्ष…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

समाज में मानवाधिकार जागरूकता और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी

 

डिंडौरी। मानवाधिकार परिषद द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार को संगठन का जिला अध्यक्ष (डिंडौरी, मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में परिषद की ओर से 6 मार्च 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

 

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गिरी ने राजेन्द्र कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजेन्द्र कुमार संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे और सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में डिंडौरी जिले में मानवाधिकारों के संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। देखें पत्र…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *