Health News : डिंडौरी में कलेक्टर का बड़ा एक्शन ! दवा दुकानों पर सख्ती, गड़बड़ी मिली तो सीधी कार्रवाई….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए 100% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

डिंडौरी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, प्रथम तिमाही रजिस्ट्रेशन, एनीमिया एवं पीआईएच प्रबंधन, पोषण पुनर्वास केंद्रों की बेड ऑक्यूपेंसी, बच्चों के सफल डिस्चार्ज, सिकल सेल जांच व उपचार, होम विजिट, मातृ मृत्यु दर, टीबी स्क्रीनिंग तथा निश्चय पोषण बास्केट वितरण की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं बीओसीडब्ल्यू श्रेणी के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण के साथ-साथ टीकाकरण में 100 प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

 

 

बैठक में सिकल सेल एनीमिया की जांच को बढ़ावा देने के लिए “डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वास्थ्य शिविर” आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों के चयनित ग्रामों—जैसे बजाग के चाड़ा, करंजिया के गोपालपुर, शहपुरा के बिछिया, मेंहदवानी के कनेरी, अमरपुर के चंद्रागढ़ सहित अन्य गांवों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी बीएमओ एवं सीएमएचओ को निर्देशित किया कि अगली बैठक में शिविरों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 

 

इसके अलावा कलेक्टर ने जिले में दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल स्टोर्स और संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमित व सघन जांच की जाए। निरीक्षण के दौरान दवाइयों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, भंडारण व्यवस्था एवं नियमों के पालन की विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, सभी बीएमओ, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *