Crime News : डिंडौरी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 101 लीटर अंग्रेजी शराब और बलेनो कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 101 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार समेत लाखों रुपये का माल जब्त किया है।

 

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा तथा एसडीओपी सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 और 10 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात को कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (MP 20 ZZ 3373) में भारी मात्रा में अवैध शराब जबलपुर रोड से डिंडौरी लाई जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोका और आरोपी अर्पित चौकसे (21 वर्ष), निवासी ग्राम कछराटोला, थाना करनपठार को गिरफ्तार कर लिया।

जब्ती में शामिल सामान

सिल्वर रंग की बलेनो कार (कीमत लगभग ₹10 लाख)

दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹1.30 लाख)

नगद ₹1,700

12 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 101.880 लीटर, कीमत लगभग ₹94,888)

कुल जब्ती मूल्य करीब ₹12.26 लाख आंका गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, जिससे इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों—दिलीप झारिया, देवेन्द्र पटले, हनुमान सिंह, दिलीप पटेल, श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहेरिया, विशाल पटेल, प्रवेश पटेल, दिलीप सनोडिया, अवशीष पटेल एवं आशीष घरडे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। डिंडौरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके ।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *