Guest Teacher Update : अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: आवेदन अपडेट और सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 2 जून तक मिलेगा मौका…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अतिथि शिक्षक आमंत्रण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी निर्देशों के अनुसार अतिथि शिक्षक आवेदकों को अब अपनी प्रोफाइल अपडेट एवं सत्यापन कार्य के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

 

पूर्व में आवेदकों को स्कोर कार्ड से संबंधित कार्यवाही 28 मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई आवेदकों द्वारा समय बढ़ाने की मांग किए जाने पर विभाग ने अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। अब आवेदक अपने पंजीयन में दर्ज जानकारी का अद्यतन एवं संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन कार्य 2 जून 2026 तक करा सकेंगे।

 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को भेज दिया गया है। आदेश पर लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के हस्ताक्षर हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *