भोपाल| राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 12 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला करते हुए तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर आदेश जारी किए हैं। वन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर उप वन संरक्षकों तक को नए दायित्व सौंपे गए हैं।
वहीं बदलावों में डिंडौरी जिले पर भी फोकस रहा, जहाँ श्रीमती भारती ठाकरे (भावसे- 2016) को वनमण्डलाधिकारी, डिंडौरी (उत्पादन) वनमण्डल के रूप में पदस्थ किया गया है।
अन्य तबादले पूरी लिस्ट देखने क्लिक करें 👇
वन विभाग द्वारा यह फेरबदल प्रशासनिक सुचारूता और फील्ड कार्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से किया गया है। इन तबादलों से कई संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीव प्रबंधन, उत्पादन, और जनसंपर्क को नई दिशा मिलने की संभावना है।
