Government & Private Schools पर Action तय : सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की जांच होगी तेज़ शिक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सख्त,दिए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी जिले में जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव ने की। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की वर्तमान स्थिति और नवीन शिक्षण सत्र की तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, गणवेश, पुस्तक एवं साइकिल वितरण, विद्यालय भवनों की स्थिति, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के छात्रावास प्रवेश की स्थिति, प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस व अधोसंरचना की कमी, तथा जिले में संचालित कुल निजी विद्यालयों की संख्या जैसे मुद्दों पर भी फोकस किया गया।

सीएम राइज स्कूल की प्रगति, निर्माण कार्य, लागत और स्वीकृत राशि की भी समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासकीय शालाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी शैक्षणिक योजनाएं और वर्तमान चुनौतियों की जानकारी दी।

अंजू ब्यौहार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना, और बच्चों को समय पर पुस्तकें, यूनिफॉर्म व मिड-डे मील जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात भी कही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ, सीआरसी, निर्माण एजेंसियों के उपयंत्री व सहायक यंत्री समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *